Saturday, May 21, 2011

26/11 The black Day.........


बस  याद  करो वो  दिन,
जब  हुऐ  थे  जुर्म  संगीन,
दहल  उठी   थी  मुंबई  की  ज़मीन,
और  हो  गये  थे  सबके  चेहरे  रंगीन,

ये  दिन  थे  कितने  अजीब,
पर  वही  थे  मुंबई  के नसीब,
याद  बन के  रह  गए  जो  थे,
उस  दुर्घटना के  करीब.

कुर्बान  हो गए  वो  सारे  लोग,  
जो  नहीं  थे दुसरो  की तरह  दरपोक,
आँखों  में   नमी  छोर  गए चले  गए  वो  लोग..............
चले  गए  वो  लोग........


Sunday, April 24, 2011

A girl child

पुत्र  के  जन्म  लेते ही,
घर में  लहर  ख़ुशी  की  छा जाती,
लेकिन  कन्या इस  धरती पर,
एक  समस्या  बन  जाती.

कन्या  तो  होती भगवान,
तो  क्यों  करते  उसका  अपमान.
जितना  है  ये  पुत्रो  का  संसार,
उतना  ही  है  कन्याओं  का  घर  बार.

ऐसा  क्यों  करते  है  लोग,
आपस  में  रखे  सहयोग.

पर  इन  बातो  का  क्या  करना  है ,
प्रेम  से  जीवन  में  आगे  बढ़ना  है.

पुत्र  हो  या  पुत्री,
सब  का  मालिक  एक  है ,
और  हम  उसके  कठपुतली.













Sunday, April 17, 2011

ज़िन्दगी की सीख

दिन - दिन  भर  सोना,
उठे  भी  तो  भाग्य  पर  रोना,
बहुत  हुआ  तो  किताबो  में  दिमाग  खोना.




थोरी  नींद  जगी  तो  facebook  करना,
इन  सब  से  सच  मनो  कुछ  नहीं  होना,
ज़िन्दगी  को  ऐसा  मत  बनाओ  की  लगे  भोझा  उठाना,




दुनिया  में  बहुत  कामयाबी  है  मित्र,
ज़रा  उठो  हिम्मत  तो  करो  न,
थोरा  हाथ  पैर  चलाओ  न,
अपने  सपनो  को  पूरा  करने  की  कोशिश  तो  करो  न...............!!!!!!